मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा विधायक दल की बैठक को संबोधित किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा विधायक दल की बैठक को संबोधित किया

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को राजस्थान विधानसभा पहुंचे। उन्होंने सदन की कार्यवाही प्रारंभ होने से पहले हां पक्ष लॉबी में भाजपा विधायक दल की बैठक को संबोधित किया। बैठक के प्रारंभ में ही पूर्व कैबिनेट मंत्री हेम सिंह भड़ाणा, पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली दी गई।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंत्रियों एवं विधायकों को सदन में अच्छी उपस्थिति के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि इस सत्र की कार्यवाही का आमजन के हितों के लिए पूरा सदुपयोग किया जाए। उन्होंने सदन में अच्छा परफॉर्मेंस देने वाले विधायकों की सराहना की।मुख्यमंत्री ने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पेश किया गया केंद्रीय बजट राजस्थान की प्रगति और विकास को मजबूती देगा। बजट में पर्यटन, उद्योग, आईटी, एआई जैसे क्षेत्रों में किए गए प्रावधानों से राजस्थान में इन क्षेत्रों में विकास होगा। उन्होंने केंद्रीय बजट में राजस्थान के लिए रेलवे क्षेत्र में किए गए 10 हजार करोड़ रुपये के बजट प्रावधान का उल्लेख किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है। सरकार की योजनाओं के माध्यम से पिछले दो वर्षों में जमीनी स्तर पर योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर इसे सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने राज्य में चल रहे ग्राम उत्थान शिविरों का लाभ उठाने की अपील की। बैठक में मंत्रिगण एवं विधायक मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें