मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

नागौर दौरे पर सीएम भजनलाल, खेत में महिलाओं संग किया कृषि कार्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नागौर दौरे पर सीएम भजनलाल, खेत में महिलाओं संग किया कृषि कार्य

नागौर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार सुबह नागौर जिले के डेगाना स्थित तिलानेश गांव का भ्रमण किया। उन्होंने पैदल भ्रमण करते हुए ग्रामीणों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने गांव की गलियों में घूमकर आमजन से मुलाकात की और ग्रामीण जीवन को करीब से देखा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गांव भ्रमण के दौरान खेतों में कृषि कार्य कर रही महिलाओं के बीच पहुंचे। उन्होंने महिलाओं से खेती-किसानी की जानकारी ली और स्वयं कृषि औजार हाथ में लेकर कुछ समय तक उनके साथ कृषि कार्य भी किया।

इस दौरान महिलाओं से खेती में आने वाली चुनौतियों, सिंचाई, फसल उत्पादन और सरकारी योजनाओं के लाभ को लेकर चर्चा की। महिलाओं ने भी मुख्यमंत्री से खुलकर संवाद करते हुए अपनी समस्याओं और सुझावों से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने गांव के बुजुर्ग महिला और पुरुषों से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

उन्होंने बुजुर्गों का सम्मान करते हुए उनके स्वास्थ्य, परिवार और दैनिक जीवन से जुड़ी जानकारी ली। साथ ही, सीएम ने उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के इस सहज और आत्मीय व्यवहार की सराहना की।

गांव के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्थानीय लोगों से विकास कार्यों, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ग्राम विकास चौपाल लगाई और महिलाओं के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग योजनाओं से उनके जीवन में आए परिवर्तन की जानकारी ली और सुझाव भी प्राप्त किए।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं से सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने और अन्य महिलाओं को भी, इससे जोड़ने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री किसानों, पशुपालकों और युवाओं के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि किसान का जीवन संघर्ष और परिश्रम से भरा होता है।

वह विपरीत परिस्थितियों और प्राकृतिक चुनौतियों के बावजूद भी हार नहीं मानता है और हर बार नई उम्मीद के साथ खेती करता है। ऐसे में किसान को समृद्ध व आत्मनिर्भर बनाकर ही, देश और प्रदेश का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने किसानों से सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने, प्राकृतिक खेती के साथ आधुनिक तकनीकों को अपनाकर उत्पादन और आय बढ़ाने के साथ ही प्रोसेसिंग यूनिट्स लगाने का आह्वान किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें