मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री की माताजी पर अभद्र टिप्पणी कांग्रेस आरजेडी की घोर निंदनीय हरकत- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री की माताजी पर अभद्र टिप्पणी कांग्रेस आरजेडी की घोर निंदनीय हरकत- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि बिहार में काग्रेंस-आरजेडी ने निर्लज्जता की सभी हदे पार कर दी हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव द्वारा मंच से भारत मां के लाडले सपूत यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिवंगत माताजी पर की गई अभद्र टिप्पणी घोर निंदनीय है। इस कृत्य के लिए देश कांग्रेस-आरजेडी को कभी माफ नही करेगा।शर्मा ने गुरुवार रात को वीडियो संदेश के जरिए कहा कि मां जानकी की पावन धरती, ज्ञान की भूमि और तपोस्थली बिहार में प्रधानमंत्री की स्वर्गीय माताजी का अपमान इन पार्टियों के चरित्र और संस्कार को बताता है। राहुल गाँधी और तेजस्वी यादव सहित इंडी ठगबंधन के नेताओं को ये हजम नहीं हो रहा है कि एक गरीब माँ का बेटा देश के प्रधानमंत्री पद पर कैसे आसीन है और कैसे देश की जनता ने उन्हें अपने दिलों में बिठाया हुआ है। जिन माताजी ने संघर्ष कर और परिश्रम की पराकाष्ठा कर गरिमापूर्ण जीवन व्यतीत किया, उन पुण्यात्मा के शतायु होकर देवलोकगमन के बाद उनका इस तरह से कांग्रेस-आरजेडी द्वारा सार्वजानिक मंच से अपमान किया जाना भारत की महान परंपरा में कहीं से भी स्वीकार्य नहीं हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मातृ शक्ति वंदन जैसे ऐतिहासिक कानून बना रहे है दूसरी तरफ दो शहजादे महिलाओं के प्रति अपनी निकृष्ट मानसिकता दिखाते है। यह भारत की मातृ शक्ति का घोर अपमान है। उन्होंने कहा कि काग्रेंस की परम्परा रही है की जब भी वे चुनाव हारने लगते हैं तो अपशब्दो का इस्तेमाल करते है। ये खुद भी भ्रष्ट हैं और इनकी मति भी भ्रष्ट है। बिहार के लोग समझ गए हैं कि ये इंडी गठबंधन वोट के लिए कितना नीचे गिर सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें