मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे अयोध्या, मंत्री- विधायकों के साथ रामलला के दर्शन करेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जयपुर । राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को

मंत्रिमंडल और विधायकों के साथ रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार

अयोध्या पहुंचे हैं। सोमवार सुबह सात बजे जयपुर से दो विशेष विमान में सभी

लोग आयोध्या के लिए रवाना हुए।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार

मुख्यमंत्री सुबह अयोध्या में दशरथ कुंड के पास धर्मशाला के भूमि पूजन

कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के पदाधिकारी भी

मौजूद है। मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे से दोपहर दो बजे तक प्रधानमंत्री

मोदी की ओर से नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट्स के तहत राजस्थान में विभिन्न

परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़ेंगे।

इसके बाद सभी का दोपहर 2:25 से 3:25 बजे तक भगवान रामलला मंदिर में दर्शन

करने का कार्यक्रम है। अयोध्या दौरे का एक वीडियो भी शेयर किया गया है,

इसमें मंत्री 'रघुपति राघव राम' भजन गाते हुए भी नजर आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल सबसे आगे की कुर्सी पर बैठे दिखे और उन्हें गले में

'राधे-राधे' लिखा गमछा भी डाल रखा है।

अयोध्या रवाना होने से पहले

मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने पत्रकारों से बात की और कहा कि हमारा

सौभाग्य है कि हमें अयोध्या जाने का मौका मिल रहा है। राठौड़ ने कहा कि इस

देश की श्रद्धा, हमारे धर्म की रक्षा और देश की जनता के कारण रामलला का

स्थान 550 साल बाद स्थापित हुआ है। सब वहां दर्शन के लिए जा रहे हैं। यह

हमारा सौभाग्य है कि हमें दर्शन करने का अवसर मिला है। उनसे प्रार्थना

करेंगे और आशीर्वाद लेंगे कि राजस्थान की एक-एक जनता को हम सक्षम बनाएं।

राजस्थान का विकास शानदार तरीके से हो। पूरे देश का विकास हो और 2047 तक

भारत विकसित राष्ट्र बन जाए।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले महाराष्ट्र,

गोवा, असम, गुजरात, राजस्थान हरियाणा, उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और

उत्तराखंड कैबिनेट और मध्य प्रदेश की कैबिनेट का अयोध्या दौरा हो चुका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें