मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

सीएम रेखा गुप्ता पर हमला संबंधी मामला सेशन कोर्ट भेजा गया, सुनवाई 10 नवंबर को

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सीएम रेखा गुप्ता पर हमला संबंधी मामला सेशन कोर्ट भेजा गया, सुनवाई 10 नवंबर को

नई दिल्ली। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट के मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने के मामले को सेशंस कोर्ट में भेज दिया है। जुडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास कार्तिक टपरिया ने सेशंस कोर्ट में भेजने का आदेश दिया। इस मामले में लगाए गए आरोपों पर सेशंस कोर्ट को ही सुनवाई का क्षेत्राधिकार है। सेशंस कोर्ट में 10 नवंबर को सुनवाई होगी।इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 18 अक्टूबर को 400 पेज की चार्जशीट दाखिल की थी। दिल्ली पुलिस ने राजेश खिमजी और तहसीन सैयद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत हत्या की कोशिश, लोकसेवक के काम में बाधा डालने और आपराधिक साजिश रचने का मुकदमा दर्ज किया है।आरोपित राजेश खिमजी ने शनिवार काे अपनी खराब तबीयत का हवाला देते हुए चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। राजेश खिमजी की याचिका में कहा गया है कि उसकी आंखों की रोशनी में समस्या आ रही है, जिसकी वजह से उसे अक्सर सिर दर्द होता है। राजेश खिमजी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन को उसकी मेडिकल रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया।दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक राजेश खिमजी आवारा कुत्तों को लेकर उच्चतम न्यायालयके फैसले को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के रुख से नाराज था। उच्चतम न्यायालयने 11 अगस्त को अपने फैसले में कहा था कि आवारा कुत्तों को शेल्टर होम में शिफ्ट किया जाए। इस फैसले का रेखा गुप्ता ने पुरजोर समर्थन किया था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक इससे नाराज राजेश खिमजी ने रेखा गुप्ता पर 20 अगस्त को उस समय हमला किया, जब वो जन सुनवाई कर रही थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें