मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों की प्रगति के रास्ते में दीवार खड़ी कर रही भाजपाः राहुल गांधी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों की प्रगति के रास्ते में दीवार खड़ी कर रही भाजपाः राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को एक बार फिर जाति जनगणना का मुद्दा उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों की प्रगति के रास्ते में दीवार खड़ी करने का आरोप लगाया।राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी की ओर से संविधान दिवस पर आज दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित संविधान रक्षक अभियान कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आदिवासी, दलित और पिछड़ों से कहा जाता है कि देश आपका है और इसमें आपकी भागीदारी है लेकिन जब हम डेटा देखते हैं तो यह झूठा साबित होता है। डेटा बताता है कि देश का पूरा बजट 90 लोगों के हाथ में है। इनमें से तीन दलित, तीन ओबीसी और एक आदिवासी वर्ग के लोग हैं। भाजपा के लोग इस वर्ग के विकास के रास्ते में दीवार खड़ी कर रहे हैं।इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश के संसाधन 25 अरबपतियों के पास हैं। टाटा, बिड़ला अंबानी और अडानी ना दलित हैं और ना ही आदिवासी हैं।कार्यक्रम के दौरान एक बार के लिए बिजली कट के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भाषण बीच में रुक गया। माइक दोबारा चालू होने पर उन्होंने कहा कि पिछले तीन हजार साल से इस देश में दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों के मुद्दे उठाने वालों का माइक बंद कर दिया जाता रहा है।राहुल गांधी ने कहा कि संविधान हिन्दुस्तान के लोगों की हजारों साल की सोच है। इसमें गांधीजी, आंबेडकर, भगवान बुद्ध और ज्योतिबाफुले जैसे महान लोगों की आवाज है लेकिन सावरकर की आवाज नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें