मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

एनसीआर में अगले 7 दिनों तक बादलों की आवाजाही, 4–5 मई को तेज बारिश और हवाओं की चेतावनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एनसीआर में अगले 7 दिनों तक बादलों की आवाजाही, 4–5 मई को तेज बारिश और हवाओं की चेतावनी

नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर ) में बीती रात मौसम में आए अचानक बदलाव के बाद अब लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले लगभग एक सप्ताह तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

हालांकि, 4 और 5 मई को एक बार फिर मौसम करवट लेगा और तेज बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

जारी 7 दिनों के पूर्वानुमान के मुताबिक, 1 मई को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि मौसम मुख्यतः साफ रहने की बात कही गई है। 2 मई को तापमान 24 डिग्री से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है और आसमान साफ रहेगा।

3 मई को अधिकतम तापमान बढ़कर 36 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहेगा, इस दिन भी मौसम साफ रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 4 मई को महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। इस दिन न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम 37 डिग्री रहने का अनुमान है, वहीं “आंशिक रूप से बादल छाए रहने” के साथ एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

5 मई को भी यही स्थिति बनी रहेगी, जहां तापमान 25 डिग्री से 36 डिग्री के बीच रहेगा और तेज बारिश व हवाओं की संभावना है। 6 मई को भी मौसम लगभग ऐसा ही रहेगा, जिसमें न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम 37 डिग्री रहने का अनुमान है, साथ ही बादल और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बदलाव के कारण गर्मी में अस्थायी राहत जरूर मिलेगी, लेकिन बीच-बीच में उमस भी बढ़ सकती है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम के अचानक बदलाव को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहें, खासकर 4 और 5 मई को संभावित तेज़ हवाओं और बारिश के दौरान बाहर निकलने से बचें।

एनसीआर में आने वाला सप्ताह मिश्रित मौसम का रहेगा, जहां साफ आसमान, बादल, बारिश और तेज हवाएं-सभी का अनुभव लोगों को होने वाला है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें