मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

NCR में पूरे सप्ताह छाए रहेंगे बादल, बारिश से मिलेगी राहत

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
NCR में पूरे सप्ताह छाए रहेंगे बादल, बारिश से मिलेगी राहत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 11 अगस्त को दिल्ली- एनसीआर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार दिल्ली में बारिश के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट आने और लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, बारिश के बाद हवा में नमी बढ़ने से उमस लोगों को परेशान कर सकती है।

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, 11 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

इस दौरान हवा में नमी का स्तर काफी अधिक रहेगा। सुबह के समय हल्की से मध्यम बारिश, पूर्वाह्न में भी हल्की से मध्यम बारिश और दोपहर के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। शाम और रात में बारिश की तीव्रता कम होकर बहुत हल्की से हल्की बारिश तक सीमित रह सकती है। ऐसे में दिनभर बादलों की आवाजाही और रुक-रुककर बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान में 12 अगस्त को भी आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। इस दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अधिकतम और न्यूनतम आर्द्रता क्रमश: 90 और 80 प्रतिशत के आसपास रह सकती है।

हालांकि इस दिन मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। इसके बाद 13 अगस्त को भी मौसम मुख्य रूप से बादलों से घिरा रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।

तापमान 34 डिग्री से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

आईएमडी ने 13 अगस्त के लिए भी कोई चेतावनी जारी नहीं की है। पूर्वानुमान के मुताबिक 14 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। इस दिन आर्द्रता 85 और 75 प्रतिशत के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने 14 अगस्त के लिए भी नो वार्निंग जारी की है।

15 अगस्त को भी मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही रहने वाला है। इस दिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आसमान सामान्य रूप से बादलों से घिरा रहेगा और हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 16 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दिन भी आम तौर पर बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश या बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक 11 से 16 अगस्त तक दिल्ली- एनसीआर में मौसम सुहावना रहने की संभावना है। लगातार बादलों की आवाजाही और बीच-बीच में होने वाली बारिश से तेज धूप और गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है। अधिकतम तापमान भी 33-34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

हालांकि, हवा में नमी का स्तर 75 से 90 प्रतिशत तक रहने के कारण बारिश रुकने के बाद उमस और चिपचिपी गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। दिल्ली के साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत पूरे एनसीआर में बारिश के दौरान निचले इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका भी बनी रहेगी। वाहन चालकों को बारिश के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें