मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

बादल फटने से पेहलीपोरा में मची तबाही, जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश का असर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बादल फटने से पेहलीपोरा में मची तबाही, जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश का असर

शोपियां,। जम्मू-कश्मीर में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। इसी बीच शोपियां जिले के पेहलीपोरा गांव में बादल फटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।

शोपियां के पेहलीपोरा गांव में अचानक बादल फटने से तेज बहाव के साथ पानी आया। इस वजह से कई घर और पशुशालाएं पानी में डूब गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ के जवान और स्थानीय लोग तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। राहत दल गांव के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं।

पेहलीपोरा गांव के एक स्थानीय निवासी ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई और कई दिशाओं से पानी आने से कई घर डूब गए। गनीमत रही कि सभी को सुरक्षित बचा लिया गया। हम समय पर बचाव कार्य के लिए पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय स्वयंसेवकों के आभारी हैं।

वहीं, बारामूला में भी लोगों को मौसम की मार झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार बारामूला जिले में सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है। जिले के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। सड़कों पर पानी जमा होने से यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने आज अभी और बारिश होने की संभावना जताई है। लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों को नदी-नालों और निचले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

साथ ही कहा गया है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ को सूचना दें।

मौसम विभाग की मानें तो 4 अगस्त तक जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में लगातार हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर थोड़े समय के लिए तेज बारिश भी हो सकती है। ऐसे में प्रशासन की टीमें सभी संवेदनशील इलाकों में तैनात हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें