मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

खत्म हुआ भारत-अमेरिका की तीनों सेनाओं का 'टाइगर ट्राइंफ' अभ्यास

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली। भारत और अमेरिका की तीनों सेनाओं के बीच

द्विपक्षीय अभ्यास ‘टाइगर ट्राइंफ’ विशाखापट्टनम में खत्म हो गया है।

अभ्यास का समापन समारोह अमेरिकी जहाज यूएसएस समरसेट पर आयोजित किया गया।

दोनों देशों के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी के प्रतीक इस अभ्यास का

उद्देश्य बहुराष्ट्रीय मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) संचालन शुरू

करने में सर्वोत्तम प्रथाओं और मानक संचालन प्रक्रियाओं को साझा करना था।

द्विपक्षीय

अभ्यास ‘टाइगर ट्राइंफ’ का बंदरगाह चरण 18-25 मार्च को विशाखापट्टनम में

हुआ, जिसमें प्री-सेल चर्चा, विषय वस्तु विशेषज्ञ विनिमय, खेल कार्यक्रम,

जहाज बोर्डिंग अभ्यास और क्रॉस डेक दौरे शामिल थे। सांस्कृतिक आदान-प्रदान

कार्यक्रम के हिस्से के रूप में भारत की जीवंत संस्कृति को प्रदर्शित करने

वाला होली का त्योहार दोनों नौसेनाओं के कर्मियों ने 25 मार्च को एक साथ

मनाया। इसके बाद 26-30 मार्च तक समुद्री चरण में काकीनाडा और विशाखापट्टनम

के पास भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना के जहाजों के बीच यूएच-3एच,

सीएच-53 और एमएच-60आर हेलीकॉप्टरों से जुड़े क्रॉस डेक हेलीकॉप्टर ऑपरेशन

भी किए गए।

इस दौरान संयुक्त कमान और नियंत्रण केंद्र, एचएडीआर

संचालन के लिए संयुक्त राहत और चिकित्सा शिविर की स्थापना के लिए काकीनाडा

में सैनिकों की लैंडिंग हुई। भारतीय नौसेना की ओर से एक लैंडिंग

प्लेटफ़ॉर्म डॉक, लैंडिंग शिप टैंक (बड़े), उनके अभिन्न लैंडिंग क्राफ्ट और

हेलीकॉप्टर, गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट और लंबी दूरी के समुद्री टोही विमान

शामिल थे। भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व मशीनीकृत बलों सहित एक इन्फैंट्री

बटालियन समूह ने किया। भारतीय वायुसेना ने एक मध्यम लिफ्ट विमान, परिवहन

हेलीकॉप्टर और रैपिड एक्शन मेडिकल टीम को इस अभ्यास के लिए तैनात किया था।

यूएस

टास्क फोर्स में एक यूएस नेवी लैंडिंग प्लेटफॉर्म डॉक शामिल हुआ, जिसमें

इसके अभिन्न लैंडिंग क्राफ्ट एयर कुशन और हेलीकॉप्टर, एक विध्वंसक, समुद्री

टोही और मध्यम लिफ्ट विमान और यूएस मरीन भी थे। तीनों सेनाओं के विशेष

ऑपरेशन बलों ने भी अभ्यास में भाग लिया। बंदरगाह और समुद्री चरण के दौरान

विशाखापट्टनम और काकीनाडा में अमेरिकी समकक्षों के साथ संयुक्त अभियान

चलाया। इस दौरान दोनों देशों की सेनाओं के बीच त्वरित और सुचारू समन्वय

सक्षम बनाने के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के बारे में भी चर्चा

हुई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें