हीट वेव और लू को लेकर 22 जून तक बंद रहेंगे स्कूल

हीट वेव और लू को लेकर 22 जून तक बंद रहेंगे स्कूल
बिहार के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। हीट वेव और लू को लेकर पटना में 22 जून तक स्कूल बंद रहेंगे। आठवीं तक के शिक्षण कार्य पर पाबंदी लगाई गई है। हालांकि, शिक्षकों को स्कूल आना होगा। इस संबंध में पटना के डीएम शीर्षत अशोक कपिल की ओर से आदेश जारी किया गया है। इससे पहले 19 जून तक स्कूलों में छुट्टी थी। डीएम शीर्षत अशोक कपिल ने जारी आदेश में कहा है कि अभी के समय में भीषण गर्मी और लू की स्थिति है। जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। धारा-144 के तहत पटना जिला के 8वीं कक्षा तक के सभी निजी और सरकारी स्कूल 20 से 22 जून तक बंद रहेंगे।मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 24 घंटे के भीतर राज्य में मानसून की एंट्री हो सकती है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की टर्फ लाइन बिहार और बंगाल के बीच बनी हुई है। मानसून पश्चिम बंगाल से किशनगंज और पूर्णिया के रास्ते बिहार में प्रवेश करेगा।





