मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य के 14 जिलों में गर्मी का रेड और पांच जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। बिहार के लोगों को अभी उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने राजधानी पटना समेत राज्य के 14 जिलों में गर्मी का रेड अलर्ट जबकि पांच जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार, 14 जून तक दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के पांच जिलों खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, छपरा, सीवान और गोपालगंज में गर्म दिन रहने की संभावना जताई है। साथ ही सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।इसके अलावा राजधानी पटना, बक्सर, भोजपुर, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, लखीसरा, शेखपुरा, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें