मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

स्वच्छ और हरित दिल्ली हमारी साझा जिम्मेदारी : रेखा गुप्ता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
स्वच्छ और हरित दिल्ली हमारी साझा जिम्मेदारी : रेखा गुप्ता

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर वनों, नदियों और समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के लिए सामूहिक संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि एक स्वच्छ और हरित दिल्ली केवल एक आकांक्षा नहीं है, यह हमारी साझा जिम्मेदारी है।मुख्यमंत्री ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर आने वाली पीढ़ियों के लिए अपने ग्रह की रक्षा और संरक्षण के लिए एकजुट होने की अपील की है।दिल्ली के लोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने सभी को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज पर्यावरण संरक्षण को एक जन-आंदोलन में बदल रहा है। मंत्री प्रवेश साहिब ने कहा कि आइए इस अवसर पर हम भी प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाएं। ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाकर न केवल पर्यावरण की सेवा करें, बल्कि अपने भावनात्मक जुड़ाव को हरियाली से सिंचित करें।पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर सभी से अधिक से अधिक पेड़ लगाकर धरती को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संतुलन की दिशा में अपना कर्तव्य निभाने का संकल्प लेने को कहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें