मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

पर्यटन स्थल जई घाटी में सुरक्षा बलों से भिड़ंत, हथियार छीनने की कोशिश नाकाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पर्यटन स्थल जई घाटी में सुरक्षा बलों से भिड़ंत, हथियार छीनने की कोशिश नाकाम

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डोडा में कथित तौर पर स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओजी) की टीम से हथियार छीनने की कोशिश की गई। इस घटना में हथियार छीनने वाले युवक की मौत हो गई, जबकि तीन जवान घायल हुए हैं। एहतियात के तौर पर पूरे डोडा जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह घटना डोडा जिले के भद्रवाह में ऊंचे पहाड़ी क्षेत्र स्थित पर मौजूद पर्यटन स्थल 'जई घाटी' में हुई। एक युवक ने कथित तौर पर स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओजी) की टीम पर हमला किया और उनकी राइफल छीनने की कोशिश की। इस दौरान हुई फायरिंग में युवक की मौत हो गई और तीन जवान घायल हो गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, एसओजी की टीम ने ऊंचे पहाड़ी इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों की खबरों के बाद भद्रवाह से 35 किमी दूर जाई-गांडोह रोड पर घात लगाकर निगरानी शुरू की थी। रात 11.30 बजे उन्होंने एक युवक को रोका, जिसने कथित तौर पर उन पर हमला किया और राइफल छीनने की कोशिश की।

अधिकारियों के अनुसार, हाथापाई के दौरान एसओजी के जवान ने फायरिंग की, जिसमें युवक को गोली लग गई और तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। घायलों को पहले एसडीएच भद्रवाह लाया गया और वहां से उन्हें जीएमसी डोडा रेफर कर दिया गया।

हालांकि, गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति की मौत हो गई।

मृतक की पहचान आरिफ हुसैन (30) के तौर पर हुई है, जो भद्रवाह के भल्ला गांव का रहने वाला था। फिलहाल, पुलिस टीम इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है। वहीं, एहतियात के तौर पर डोडा में मोबाइल इंटरनेट सेवा को बंद किया गया है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में आतंकी गतिविधियों की सूचनाएं मिलती रही हैं। बीते दिनों राजौरी जिले में भी दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा गया था। सीसीटीवी में दिखाई दिए दोनों संदिग्धों की गतिविधियां जांच के दायरे में हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें