मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

पटना में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर बवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पटना में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर बवाल

पटना। बिहार के दरभंगा में 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटना में कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम के बाहर शुक्रवार को विरोध-प्रदर्शन किया।

पुलिस के अनुसार, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता आश्रम के गेट पर जमा होकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की।

विरोध-प्रदर्शन उस समय हिंसक हो गया जब कांग्रेस कार्यकर्ता बाहर आ गए। कथित तौर पर दोनों समूहों ने एक-दूसरे पर लाठियों से हमला किया और पथराव भी किया। इस घटना में दोनों दलों के कई कार्यकर्ता घायल हो गए।

इस दौरान कांग्रेस मुख्यालय के पास अशोक राजपथ से गुजर रही एक सिटी बस में भी तोड़फोड़ की गई। जैसे ही झड़प तेज हुई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सदाकत आश्रम का मुख्य द्वार बंद कर दिया। मौके पर पहुंची पटना पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए भारी सुरक्षा बल तैनात किया।

इसी बीच, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "सत्य और अहिंसा के आगे, असत्य और हिंसा टिक ही नहीं सकते। मारो और तोड़ो, जितना मारना-तोड़ना है - हम सत्य और संविधान की रक्षा करते रहेंगे। सत्यमेव जयते।"

दरअसल, दरभंगा का एक कथित वीडियो वायरल होने के बाद विवाद शुरू हुआ, जिसमें 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान मंच से पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें कई कार्यकर्ता नारे लगाते और गाली देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, रफीक नाम के व्यक्ति ने मंच से प्रधानमंत्री मोदी को लेकर अपशब्द कहे थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें