मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

बक्सर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया गया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बक्सर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया गया

बक्सर। जिला मुख्यालय स्थित सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। मौके पर पहुंचे डीएसपी गौरव पांडेय ने माइक से घोषणा कर पूरे कोर्ट परिसर को तत्काल खाली कराने का निर्देश दिया।उस समय अदालत परिसर में रोज की तरह वकीलों और मुवक्किलों की काफी भीड़ मौजूद थी। अचानक हुई घोषणा से अफरातफरी का माहौल बन गया। नगर थाना की पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोर्ट परिसर के असुरक्षित होने की सूचना मिली थी। सुरक्षा के मद्देनजर एहतियातन परिसर खाली कराकर सघन जांच-पड़ताल की जा रही है। बम निरोधक दस्ते और पुलिस बल को सतर्क कर दिया गया है।फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें