मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

नागर विमानन मंत्रालय ने एयर इंडिया एक्सप्रेस से उड़ानें रद्द होने पर मांगी रिपोर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। नागर विमानन मंत्रालय ने एयर इंडिया एक्सप्रेस से

80 घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द करने के मामले में रिपोर्ट

मांगी है। मंत्रालय ने एयरलाइन से तत्परता से इस मामले का समाधान करने को

भी कहा है। इसके साथ ही एयरलाइन को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के

निर्देशों के मुताबिक यात्रियों के लिए सुविधाएं सुनिश्चित करने की सलाह दी

गई है।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को दी जानकारी में

बताया कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने उड़ानें रद्द होने के मुद्दे पर एयर

इंडिया एक्सप्रेस से रिपोर्ट मांगी है। मंत्रालय ने एयर इंडिया एक्सप्रेस

से उड़ानें रद्द होने के मुद्दे को तुरंत सुलझाने को कहा है। दरअसल, टाटा

समूह की अगुवाई वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बड़ी संख्या में चालक दल के

सदस्यों के बीमार होने की सूचना के बाद छुट्टी पर चले जाने पर मंगलवार देर

रात से अबतक करीब 90 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया है।

उल्लेखनीय

है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइन के चालक दल के सदस्य बड़े पैमाने पर

बीमारी का हवाला देकर छुट्टी पर चले गए हैं। ऐसे में एयरलाइन की करीब 90

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ाने रद्द की गईं हैं। इस मामले में डीजीसीए के

अधिकारी नजर बनाए हुए हैं। दरअसल, टाटा समूह की अगुवाई वाली एयर इंडिया

एक्सप्रेस, एआईएक्स कनेक्ट (पूर्व में एयरएशिया इंडिया) का खुद में विलय

करने की प्रक्रिया में है। इसको लेकर पिछले कुछ समय से इस एयरलाइन के चालक

दल के सदस्य नाराज चल रह रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें