मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:50 · नई दिल्ली संस्करण

सिटी यूनियन बैंक हर तीन शेयर पर देगा एक बोनस शेयर, 12 जून है रिकॉर्ड डेट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सिटी यूनियन बैंक हर तीन शेयर पर देगा एक बोनस शेयर, 12 जून है रिकॉर्ड डेट

नई दिल्ली : सिटी यूनियन बैंक ने अपने शेयर होल्डर्स को बोनस शेयर देने के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। बैंक के मौजूदा शेयर होल्डर्स को उनके पास मौजूद प्रत्येक तीन शेयर पर एक शेयर बोनस के रूप में दिया जाएगा। इसके लिए बैंक ने 12 जून की तारीख रिकॉर्ड डेट के तौर पर तय की है।

रिकॉर्ड डेट का मतलब वो तारीख है, जिस तारीख को आधार मान कर बोनस शेयर जारी किया जाएगा। उस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिक के रूप में रजिस्टर आफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी के पास या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड में होंगे, उन्हें ही बोनस शेयर का लाभ मिल सकेगा। सिटी यूनियन बैंक ने अप्रैल में जनवरी से मार्च 2026 तक के तिमाही नतीजों का ऐलान करने के साथ ही बोनस इश्यू जारी करने का भी ऐलान किया था।

बैंक द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार एनुअल जनरल मीटिंग में शेयर होल्डर्स की मंजूरी के बाद बोनस शेयर जारी किए जाएंगे। सिटी यूनियन बैंक आठ साल के अंतराल के बाद बोनस इश्यू जारी कर रहा है। इसके पहले बैंक ने 2018 में बोनस शेयर जारी किया था। उस समय हर 10 शेयर पर एक बोनस शेयर जारी किया गया था।

सिटी यूनियन बैंक के शेयर की मौजूदा फेस वैल्यू एक रुपये है। शुक्रवार को बैंक के शेयर 244.70 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। यह शेयर फिलहाल बीएसई 500 इंडेक्स का हिस्सा है। इस शेयर की कीमत में पिछले एक साल की अवधि में लगभग 23 प्रतिशत का उछाल चुका है। शेयर के मूल्य में आई तेजी के कारण सिटी यूनियन बैंक का मार्केट कैप भी बढ़ कर 18,100 करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया है।

बोनस शेयर जारी करने के साथ ही सिटी यूनियन बैंक पिछले वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति शेयर दो रुपये का डिविडेंड भी जारी करने वाली है। हालांकि डिविडेंड के लिए फिलहाल रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया गया है। बैंक द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार डिविडेंड का भुगतान भी एनुअल जनरल मीटिंग में शेयर होल्डर से मंजूरी लेने के बाद ही किया जाएगा। बैंक ने इसके पहले वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भी प्रति शेयर दो रुपये के डिविडेंड का ही भुगतान किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें