मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने 76वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने इस दिन को भारतीय लोकतंत्र की आत्मा और संविधान निर्माताओं के प्रयासों की अद्वितीय उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह दिन हमें हमारे कर्तव्यों का स्मरण कराता है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके अमूल्य योगदान को नमन किया।उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने शनिवार काे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक भारत को विश्व का अग्रणी राष्ट्र बनाने के विजन को साकार करने में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार समृद्धि, विकास और जनता के कल्याण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है।उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य सेवाओं के आधारभूत ढांचे के विस्तार, अत्याधुनिक उपकरणों और प्रौद्योगिकी की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा चिकित्सा एवं पैरामेडिकल स्टॉफ की नियुक्ति की जा रही है। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त किया जा रहा है।उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि सभी गणतंत्र दिवस की भावना को आत्मसात करें और देश एवं प्रदेश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एकजुटता, परिश्रम और सामूहिक प्रयासों से मध्यप्रदेश देश के सबसे प्रगतिशील राज्यों में अपनी पहचान बनाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें