मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

मप्रः 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज, चुनाव में अच्छा काम करने वाले अधिकारी होंगे सम्मानित

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने  राजमाता विजयाराजे सिंधिया काे पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

भोपाल। प्रदेश के सभी 65 हजार 14 मतदान केंद्रों पर आज (शनिवार को) 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लोकसभा चुनाव के दौरान अच्छा कार्य करने वाले जिला निर्वाचन अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में स्टेट आइकॉन राजीव वर्मा, गोविंद नामदेव, दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया, संजना सिंह और देशना जैन उपस्थिति रहेंगी।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने बताया कि 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रदेश के सभी 55 जिलों में कार्यक्रम होंगे। प्रदेश की सभी शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों और अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई जाएगी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल पटेल द्वारा लोकसभा निर्वाचन-2024 का संचालन, निर्वाचन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बूथ लेवल अधिकारी और स्वीप गतिविधि में बेहतर कार्य करने वाले जिला निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचन से संबंधित निबंध प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संदेश का प्रसारण किया जाएगा। मुख्य अतिथि द्वारा युवा मतदाताओं को इपिक कार्ड का वितरण और मतदाता शपथ दिलाई जाएगी।अधिकारियों-कर्मचारियों का होगा सम्मानलोकसभा निर्वाचन 2024 के संचालन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यनारायण दर्रो जिला झाबुआ, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश बाथम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव जिला रतलाम, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुभाष कुमार द्विवेदी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार शर्मा जिला अशोकनगर को सम्मानित किया जायेगा। विशेष श्रेणी पुरस्कार आईटी एवं स्वीप गतिविधियों के लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला नर्मदापुरम सोनिया मीना को दिया जायेगा।लोकसभा निर्वाचन 2024 में स्वीप गतिविधियों के लिये नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह, जिला पंचायत सीईओ भोपाल ऋतुराज सिंह एवं सहायक नोडल स्वीप रीतेश शर्मा को सम्मानित किया जाएगा। लोकसभा निर्वाचन 2024 संचालन में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिये उत्कृष्ट कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रवीन्द्र कुमार चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ शिवपुरी, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश कुमार जांगिड़, निवाड़ी एवं अभिषेक आनंद पुलिस अधीक्षक मंदसौर, तत्कालीन जिला श्योपुर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव एवं असित यादव पुलिस अधीक्षक भिंड को सम्मानित किया जाएगा।विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभय अरविंद बेडेकर एवं प्रियांशी भंवर उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अलीराजपुर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार दुबे एवं मनीष शर्मा उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रायसेन, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार माकिन एवं भूमिजा सक्सेना उप जिला निर्वाचन अधिकारी दतिया को सम्मानित किया जाएगा।विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी-143 सिलवानी सौरभ मिश्रा एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी-143 सिलवानी, जिला रायसेन, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी-21 भांडेर संतोष तिवारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी-21 भांडेर सुनील प्रभास, जिला दतिया, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी-23 करेरा अजय शर्मा एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी-23 करेरा कल्पना शर्मा, जिला शिवपुरी को सम्मानित किया जाएगा।विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 में उत्कृष्ट कार्य के लिये बीएलओ घनश्याम चौहान, जिला धार, तोलाराम निनामा, जिला रतलाम, अरूण कुमार पनिका जिला सिंगरौली, धर्मेंद्र कुमार तिवारी, जिला उमरिया, जयंत कुमार विश्वकर्मा, जिला सागर, मनीष कीर, जिला रायसेन, सीमा सोनी जिला हरदा, मनीष जैन, जिला जबलपुर को सम्मानित किया जाएगा। लोकसभा निर्वाचन 2024 के संचालन में प्रदेश स्तर से कानून व्यवस्था को उत्कृष्ट बनाए रखने के लिए राज्य पुलिस नोडल अधिकारी, पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा अंशुमान सिंह को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश यादव, अनुभाग अधिकारी अनुकृति मिश्रा, सहायक अनुभाग अधिकारी सुजाता चिन्चोलकर, सहायक प्रोग्रामर प्रभाष जैन, प्रोग्रामर विनय देशमुख को लोकसभा निर्वाचन 2024 एवं संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर वोट जैसा कुछ नहीं, ‘वोट जरूर डालेंगे हम’ विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में विजयी हुए प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें शासकीय होल्कर विज्ञान महाविद्यालय इंदौर के रजनीश त्रिपाठी, शासकीय संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय गंजबासौदा की कुमारी सृष्टि तिवारी एवं प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस मयंक विश्वकर्मा विदिशा शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा के छात्र शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें