मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

चूरू के धोधलिया गांव में तेंदुए का हमला, दो युवक घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चूरू के धोधलिया गांव में तेंदुए का हमला, दो युवक घायल

चूरु। चूरू जिले के रतननगर थाना क्षेत्र के धोधलिया गांव में शुक्रवार सुबह खेत में छिपे एक तेंदुए ने दो युवकों पर हमला कर दिया। हमले में एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल के डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 7.30 बजे की है। धोधलिया निवासी 27 वर्षीय राकेश और 25 वर्षीय गोविंदराम अलसुबह अपने खेत में सरसों की फसल के बीच सिंचाई की पाइप लाइन बदलने गए थे। इसी दौरान फसल में छिपे तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में राकेश के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि गोविंदराम को भी चोटें लगी हैं। युवकों के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद तेंदुआ वहां से भाग गया।ग्रामीणों ने दोनों घायलों को निजी वाहन से डीबी अस्पताल के आपातकालीन वार्ड पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस को अवगत कराया गया है। वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश और निगरानी में जुट गई है तथा ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें