मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

कार्य में लापरवाही बरतने वाले अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी प्रशांत अभिषेक को डीएम ने हटाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कार्य में लापरवाही बरतने वाले अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी प्रशांत अभिषेक को डीएम ने हटाया

गोपालगंज जिला प्रशासन ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी प्रशांत अभिषेक को उनके पद से हटा दिया है।

जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने प्रशांत अभिषेक के स्थान पर वरीय उप समाहर्ता संदीप कुमार को जिला स्थापना शाखा, जिला विधि शाखा तथा जिला गोपनीय शाखा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

इसके साथ ही जिला राजस्व शाखा, जिला सामान्य शाखा और जिला अभिलेखागार शाखा का प्रभार वरीय उप समाहर्ता दिलीप कुमार को दिया गया है। डीएम ने उप समाहर्ता अजय कुमार को भी अभिलेखागार शाखा के प्रभार से मुक्त कर दिया है।

डीएम ने कहा कि विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। ऐसे समय में लापरवाही या कार्य में ढिलाई किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि प्रशांत अभिषेक के कार्यों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। विशेषकर गोपनीय शाखा में संचिकाओं के निपटान में अत्यधिक विलंब और नियमों की अनदेखी की रिपोर्ट सामने आई थी।विधानसभा चुनाव से ठीक पहले डीएम ने यह संकेत दिया है कि लापरवाही करने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें