मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

सांवलियाजी दर्शन करने जा रहे हैं श्रद्धालुओं की बस पलटी, एक की मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सांवलियाजी दर्शन करने जा रहे हैं श्रद्धालुओं की बस पलटी, एक की मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल

चित्तौड़गढ़। जिले में चित्तौड़गढ़ उदयपुर सिक्सलेन पर भादसोड़ा थाना क्षेत्र में बागुंड गांव के पास एक बस हादसे का शिकार हो गई। यह बस चित्तौड़गढ़ से श्रद्धालुओं को लेकर सांवलियाजी मंदिर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन श्रद्धालु घायल हुए हैं। इनमें से पांच जनों को उपचार के लिए गंभीर अवस्था में चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची भादसोड़ा थाना पुलिस ने बस को जप्त कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।भादसोड़ा थानाधिकारी महेंद्रसिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि प्राकट्य स्थल मंदिर से पहले बागुंड गांव के यहां एक यात्री बस पलटी खा गई है। इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली। जांच की तो सामने आया कि यह बस चित्तौड़गढ़ में रेलवे स्टेशन के यहां से सवारियों को लेकर सांवलियाजी मंदिर जा रही थी। इस बस में सवार अधिकांश श्रद्धालु थे, जिन्हें सांवलियाजी दर्शन करने जाना था। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मची हुई थी। घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस सहित अन्य साधनों से भादसोड़ा चिकित्सालय पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद एक श्रद्धालु को मृत घोषित कर दिया, जिसका नाम हरीसिंह बताया गया है। अन्य घायलों का भादसोड़ा चिकित्सालय में उपचार किया गया। वहीं करीब पांच श्रद्धालुओं को गंभीर अवस्था में चित्तौड़गढ़ रेफर कर दिया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को जप्त कर लिया और पुलिस थाने में खड़ी करवाया है। थानाधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। आशंका है कि सुबह का समय होने के कारण बस के चालक को नींद की झपकी आई हो और हादसा हो गया।लोहे की मजबूत एंगल से जा टकराई बसइधर, जानकारी में सामने आया कि बस एक विद्युत पोल से भी टकराई थी। वही नेशनल हाईवे के किनारे पर लगी लोहे की रेलिंग से टकरा गई। इससे यहां लगी लोहे की मजबूत रेलिंग भी टूट गई। बस के एक साइड का हिस्सा भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें