मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

चिराग पासवान ने खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय का कार्यभार संभाला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । चिराग पासवान ने मंगलवार को खाद्य प्रसंस्करण

उद्योग मंत्रालय के मंत्री का कार्यभार संभाला लिया। उन्होंने कहा कि

प्रधानमंत्री ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे ईमानदारी से निभाने के संकल्प के

साथ यहां आया हूं।

उन्होंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण एक

बड़ी जिम्मेदारी है। आने वाला समय फूड प्रोसेसिंग का ही है। राजधानी नई

दिल्ली के पंचशील भवन में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री के तौर पर अपना

पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मंत्रालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर

चल रहे कार्य योजनाओं की समीक्षा की।

इस अवसर पर चिराग ने

कहा कि मैं पिता राम विलास पासवान से सीखते हुए उनकी सोच को आगे बढ़ाते हुए

और प्रधानमंत्री के विकसित देश के संकल्प को पूरा करने के उद्देश्य से इस

विभाग की एक अहम भूमिका देखता हूं।

उल्लेखनीय है कि चिराग

पासवान बिहार के हाजीपुर लोकसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के

सांसद एवं पार्टी प्रमुख हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली

केंद्र सरकार में उन्हें पहली बार कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें