मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:55 · नई दिल्ली संस्करण

पटना कोचिंग विवाद पर चिराग पासवान बोले- कहीं न कहीं गड़बड़ी हुई है, निष्पक्ष जांच होनी चाहिए

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पटना कोचिंग विवाद पर चिराग पासवान बोले- कहीं न कहीं गड़बड़ी हुई है, निष्पक्ष जांच होनी चाहिए

पटना। बिहार की राजधानी पटना के दो कोचिंग संस्थानों खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के बीच शुरू हुए विवाद के बीच ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के निदेशक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में मौत के बाद इस मामले को लेकर बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है।

इस बीच, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी कहा कि कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ियां तो हुई हैं और उसकी जांच होनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख ने मीडिया से बातचीत में इस मामले को लेकर कहा कि जांच हो भी रही है और जांच होनी भी चाहिए। सत्य सबके सामने आना चाहिए।

कहा कौन दोषी है? किस वजह से ये घटनाचक्र घटा, वह जरूर सबके सामने आना चाहिए।

उन्होंने शिक्षा को माफिया जैसे शब्दों को जोड़ने से इन्कार करते हुए कहा कि "मैं माफिया जैसा शब्द शिक्षा के साथ नहीं जोड़ना चाहूंगा। पर हां, कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ियां तो हुई हैं, जिसकी वजह से स्थिति असहज हुई है।

बच्चों के भविष्य से जुड़ा विषय है। जरूर जांच होकर इसका समाधान निकलना चाहिए।"

रौशन आनंद के भाई प्रिंस आनंद की नेपाल में हुई मौत को लेकर उन्होंने कहा कि क्या कारण रहा, जिस वजह से उनका निधन हुआ। मैं इन तमाम बिंदुओं को मद्देनजर रखते हुए, किसी के साथ कोई अन्याय न हो, इस बात का ध्यान जरूर हमारी सरकार रखेगी।

सभी मामलों की जांच होनी चाहिए। राजनीति से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

पार्टी के यूपी प्रभारी अरुण भारती निरंतरता में संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं।

बिहार से हमारे विधायक, नेता, सांसद अलग-अलग जिलों में जाकर संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। उन्होंने आगे कहा कि अभी शुरुआती दौर है। कुछ समय गुजरेगा तो मैं भी वहां जाऊंगा और उसके बाद चुनावी दृष्टि से क्या स्वरूप बैठता है, उसके बाद फैसले लिए जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें