मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में बंपर वोटिंग से चिराग पासवान खुश, बोले-सरकार एनडीए की ही बनेगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में बंपर वोटिंग से चिराग पासवान खुश, बोले-सरकार एनडीए की ही बनेगी

पटना। बिहार में 121 सीटों पर गुरुवार को हुई बंपर वोटिंग के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के वोट चोरी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अब 14 नवंबर को ईवीएम का जिन्न बाहर जरूर निकलेगा और मजबूती के साथ बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी।

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि जो कोई भी बिहार की राजनीति को समझता है, उसने देखा है कि केंद्र और राज्य सरकार ने पूरी ईमानदारी और मजबूती के साथ चुनाव लड़ा है। अभी तो पहले चरण का मतदान हुआ, जिसमें जनता ने इतिहास रचा है, दूसरे चरण में भी ऐसा ही देखने को मिलेगा। एनडीए गठबंधन मजबूती के साथ चुनाव प्रचार कर रहा है और मुझे पूर्ण उम्मीद है कि हम लोग 14 नवंबर को भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे।

चिराग ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बन रही है, इसमें कोई संदेह नहीं है। 14 नवंबर को एनडीए फिर से सरकार बना रही है।

बंपर वोटिंग को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि जो लोग ये दावे कर रहे हैं कि वोटिंग ज्यादा हुई तो यह बदलाव होने जा रहा है तो उन्हें मैं 2010 की याद दिलाना चाहता हूं। 2005 में एनडीए की सरकार बनने के बाद, 2010 में भी वोटिंग पैटर्न कुछ ऐसा ही था और हमने बड़ी संख्या में सीटें जीती थीं।

वर्तमान की स्थिति में मेरा मानना है कि जिस तरह से एनडीए का चुनाव प्रचार हुआ है और डबल इंजन वाली सरकार में जनता का विश्वास बढ़ा है, उससे यह विश्वास और भी बढ़ा है कि फिर से एक बार एनडीए की सरकार बन रही है।

पीएम मोदी के बिहार दौरे का जिक्र करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि पिछले एक साल में प्रधानमंत्री मोदी लगातार बिहार दौरे पर रहे और बिहार और यहां के लोगों के लिए कई योजनाएं लाए।

इससे हमारी डबल इंजन वाली सरकार में लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।

उन्होंने कहा कि दूसरे चरण और परिणाम आने में ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। हमें लोगों से जो फीडबैक मिल रहा है और जो जिला स्तर पर सर्वे रिपोर्ट मिली है, वे सभी हमारे पक्ष में हैं और हमारी सरकार बनने जा रही है। चिराग ने दावा किया है कि एनडीए पहले चरण की 121 सीटों में से 100 सीटें जीत रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें