मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

चिराग पासवान ने की प्रशांत किशोर की केजरीवाल से तुलना, कहा-ऐसी ही राजनीति दिल्ली में देखी थी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चिराग पासवान ने की प्रशांत किशोर की केजरीवाल से तुलना, कहा-ऐसी ही राजनीति दिल्ली में देखी थी

पटना। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के एनडीए नेताओं पर लगाए गए आरोपों को लेकर लोजपा (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि वे लगातार विभिन्न लोगों पर आरोप लगा रहे हैं। यह जांच का विषय है।

इतना ही नहीं, उन्होंने प्रशांत किशोर की तुलना दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल से की और कहा कि ऐसी ही राजनीति दिल्ली में भी देखी गई थी, जब आम आदमी पार्टी के एक नेता आए थे और आरोपों की सूची लगा दी थी। जब उनके पास वक्त आया कि वे उस सूची पर कार्रवाई कर सकें, तो उन्होंने खामोशी साध ली थी। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रशांत किशोर द्वारा जिन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं, वे पूरी तरह से अपना पक्ष रखने में सक्षम हैं।

कुछ नेताओं ने मानहानि का दावा भी किया है और जवाब भी दिया है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर आरोप लगाएंगे और ये जवाब देंगे, दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा। विपक्ष के 'बिहार सरकार के खजाने में पैसा नहीं' और 'योजनाओं की घोषणा' करने के आरोपों को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि विपक्ष केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से घबरा चुका है।

पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार न केवल शिलान्यास कर रहे, बल्कि योजनाओं का उद्घाटन भी कर रहे हैं। अब तक विपक्ष सपना ही दिखा रहा था। 15 साल तो इन्हें भी मिले थे, तब इन्होंने क्यों नहीं इन योजनाओं को धरातल पर उतारा था? महिलाओं को लेकर इनकी सोच सिर्फ इतनी थी कि उम्र भर आप इन्हें आश्रित बनाकर रखते। आप हर महीने किस्त देते रहते।

उन्होंने कहा कि आज महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपए डालकर यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि वे उद्यमी बनें, अपने पैरों पर खड़ी हों। जब एक महिला अपने पैरों पर खड़ी होती है तो पूरे परिवार को साथ लेकर खड़ी होती है। इसके बाद उनके प्रोजेक्ट पर और दो लाख रुपए दिए जाएंगे जिससे वे पूरे व्यापार को स्थापित कर सकेंगी। यह विकास की सोच है। यह ऐसा कदम है जो महिलाओं को सशक्त करता है और परिवारों को सशक्त करता है। ऐसी योजनाएं तो विपक्ष सपने में भी नहीं सोच सकता।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें