मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

चिराग पासवान ने फाइनल की अपने कोटे की सीटों के प्रत्याशी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चिराग पासवान ने फाइनल की अपने कोटे की सीटों के प्रत्याशी

चिराग पासवान ने फाइनल की अपने कोटे की सीटों के प्रत्याशी !

-शांभवी चौधरी समस्तीपुर से तय, वैशाली से वीणा और खगड़िया से राजेश वर्मा होंगे उम्मीदवार

पटना।जदयू नेता व ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी लोजपा (रामविलास) के टिकट पर अपना पॉलिटिकल डेब्यू करेंगी। चिराग पासवान उन्हें समस्तीपुर से अपनी पार्टी का उम्मीदवार बनाने जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो बात लगभग फाइनल हो गई है, बस औपचारिक घोषणा बाकी रह गई है।इसके साथ ही चिराग ने अपने सभी सीटों पर उम्मीदवार के नाम लगभग फाइनल कर दिया हैं। सूत्रों के मुताबिक वैशाली सीट से चिराग सिटिंग सांसद और अपनी पुरानी उम्मीदवार वीणा देवी को ही रिपीट कर रहे हैं। जबकि खगड़िया सीट से महबूब अली कैसर का टिकट कट गया है। उनकी जगह पर चिराग ने पार्टी के युवा नेता और भागलपुर के पूर्व डिप्टी मेयर राजेश वर्मा का नाम फाइनल किया है।शांभवी चौधरी धार्मिक न्यास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष व महावीर मंदिर न्यास के सचिव किशोर कुणाल की बहू हैं। फिलहाल मगध यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहीं हैं। उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पीजी की पढ़ाई की है, जबकि दिल्ली यूनिवर्सिटी के ही लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही वो अपने पति सायण कुणाल के बिजनेस में भी सपोर्ट कर रही हैं। अभी वो ज्ञान निकेतन स्कूल में ऑनररी डायरेक्टर हैं।चिराग़ स्वयं हाजीपुर से और उनके बहनोई अरूण भारती जमुई से प्रत्याशी है ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें