मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में गिरफ्तार चीन के नागरिक ने सेंट्रल जेल में आत्महत्या की कोशिश की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। बिहार में मुजफ्फरपुर शहर के लक्ष्मी चौक से बिना वैध वीजा के गिरफ्तार चीन के नागरिक ली जियाकी ने बीती रात खुदीराम बोस केंद्रीय कारावास में आत्महत्या का प्रयास किया। उसने कारावास के अस्पताल के शौचालय में अपने चश्मे के शीशे से प्राइवेट पार्ट को काटने की कोशिश की। अत्यधिक खून बहने से बेहोश हो गया। यह जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन ने उसे श्रीकृष्ण जुबली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसकेएमसीएच) में भर्ती कराया है। यह जानकारी सेंट्रल जेल प्रशासन ने दी।ब्रह्मपुरा पुलिस चौकी के जवानों ने ली जियाकी को बस स्टैंड के पास दबोचा था। जेल प्रशासन ने जेल के हॉस्पिटल वार्ड में सजायाफ्ता बंदियों से पूछताछ की है। पुलिस के सामने समस्या भाषा को लेकर है। चीन के नागरिक कीभाषा को स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी या जेल के दूसरे बंदी नहीं समझ पा रहे हैं। बीते दिन उसने दही-चूड़ा खाया था और सुबह नाश्ता करने के बाद दिनभर वार्ड में सोया। दिन में बंदियों ने उसे रोते हुए भी देखा था।उल्लेखनीय है कि उसके पास से चीन का पासपोर्ट तो मिला है लेकिन भारत में आने का कोई भी वैलिड डॉक्यूमेंट नहीं था। वह 1 जून को नेपाल पहुंचा था। उसके बाद बिहार के पूर्वी चंपारण जिला अन्तर्गत रक्सौल सीमा से सटे नेपाल के वीरगंज शहर से बस के जरिए मुजफ्फरपुर के बैरिया बस स्टैंड पहुंचा। यहां से लक्ष्मी चौक आधा किलोमीटर की दूरी पर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें