मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

ताइवान के पास चीनी सैन्य गतिविधि, लगातार तीसरे दिन घुसपैठ जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

ताइपेई। ताइवान के रक्षा मंत्रालय (एमएनडी) ने बुधवार को बताया कि चीन की सेना ने ताइवान के पास लगातार तीसरे दिन सैन्य गतिविधि की है। बुधवार सुबह 6 बजे तक 16 चीनी सैन्य विमान, छह नौसैनिक जहाज और एक सरकारी जहाज ताइवान के आसपास देखे गए।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 16 में से 8 पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के विमान मध्य रेखा को पार कर ताइवान के उत्तर और पूर्वी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में घुसे। इस घुसपैठ के जवाब में ताइवान की सेना ने निगरानी की और विमान, नौसैनिक पोत और तटीय मिसाइल प्रणाली तैनात की।

रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "आज सुबह 6 बजे तक 16 PLA विमानों, 6 नौसैनिक पोतों और 1 सरकारी जहाज को ताइवान के आसपास ऑपरेशन करते हुए देखा गया। इनमें से 8 विमानों ने मध्य रेखा पार कर ताइवान के उत्तर और पूर्वी ताइवान क्षेत्र में प्रवेश किया। हमने स्थिति की निगरानी की और प्रतिक्रिया दी।"

यह घटना चीन की तरफ से ताइवान के आसपास हालिया सैन्य गतिविधियों की कड़ी का हिस्सा है। मंगलवार को भी ताइवान ने बताया था कि 12 चीनी सैन्य विमान, 5 नौसैनिक जहाज और 1 सरकारी जहाज उसकी सीमा के पास देखे गए थे। इनमें से 8 विमान मध्य रेखा पार कर उत्तर और पूर्वी ताइवान क्षेत्र में दाखिल हुए थे।

सोमवार को भी ऐसी ही स्थिति रही, जब ताइवान ने 5 चीनी सैन्य विमान, 6 नौसैनिक पोत और 1 सरकारी जहाज की मौजूदगी की जानकारी दी थी। उनमें से 4 विमान मध्य रेखा पार कर ताइवान के उत्तरी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में प्रवेश कर गए थे।

ताइवान, जिसे आधिकारिक रूप से रिपब्लिक ऑफ चाइना कहा जाता है, 1949 से खुद को एक स्वतंत्र देश बता रहा है। हालांकि, चीन "वन चाइना" नीति के तहत ताइवान को अपना क्षेत्र मानता है और पुनर्एकीकरण की बात करता रहा है। इसके बावजूद, ताइवान लगातार अपनी संप्रभुता को बनाए रखते हुए चीन की सैन्य घुसपैठ का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें