मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

पाकिस्तान में चीन की एक और कंपनी ने कामकाज किया बंद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक जलविद्युत

परियोजना पर आत्मघाती हमले में पांच चीनी नागरिकों के मारे जाने के दो दिन

बाद चीन की एक कंपनी ने इसी अशांत प्रांत में एक अन्य जलविद्युत परियोजना

में निर्माण कार्य रोक दिया और सैकड़ों श्रमिकों को काम से हटा दिया है।

मीडिया में गरुवार को आई खबरों में यह जानकारी दी गई।

खैबर

पख्तूनख्वा के बिशम इलाके में मंगलवार को विस्फोटक लदा एक वाहन एक बस से

टकराया था जिसमें उसमें सवार दासू जलविद्युत परियोजना में काम करने वाले

पांच चीनी नागरिकों सहित छह व्यक्तियों की मौत हो गई। किसी आतंकी संगठन ने

आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

चीनी कंपनी पावर

कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन ऑफ चीन (पीसीसीसी) ने शांगला जिले में आत्मघाती हमले

में चीनी नागरिकों की मौत के बाद प्रांत के स्वाबी जिले में तारबेला

जलविद्युत विस्तार परियोजना में निर्माण संबंधी कार्यों को निलंबित कर दिया

है। यहां 2,000 से अधिक श्रमिकों को काम से हटा दिया है।

रिपोर्ट

के मुताबिक, कंपनी के परियोजना प्रबंधक ने एक आदेश जारी कर कार्य स्थगित

किए जाने की घोषणा की और कहा कि सुरक्षा कारणों के चलते अगले आदेश तक सभी

कर्मचारियों और श्रमिकों को हटाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें