मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

पाकिस्तान में हमले के बाद चीन ने दो और परियोजनाओं से खींचा हाथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जांच करने चीनी जांचकर्ता शुक्रवार को पाकिस्तान पहुंचे

पेशावर। पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में पांच चीनी नागरिकों

की मौत के बाद चीन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए तारबेला जलविद्युत

परियोजना का काम रोकने के बाद चीनी निर्माण कंपनी ने दासू और डायमर-भाषा जल

विद्युत परियोजनाओं का कार्य भी निलंबित कर दिया है।

इस

बीच, अपने नागरिकों की मौत की जांच के लिए चीनी जांचकर्ता शुक्रवार को

पाकिस्तान पहुंच गए। वहीं, चीन की सेना ने कहा है कि वह आतंकवाद से लड़ने

में पाकिस्तान की मदद को तैयार हैं। पाकिस्तान में संचालित चीनी परियोजनाओं

में काम करने वाले चीनी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चीन ने कड़ा विरोध

दर्ज कराया है। उसने चीनी नागरिकों पर हमला करने वालों के विरुद्ध त्वरित

कार्रवाई का पाकिस्तान पर दबाव बनाया है। दासू बांध और डायमर-भाषा

जलविद्युत परियोजनाओं में काम करने वाले स्थानीय कर्मचारियों को अगले आदेश

तक घर पर रहने को कहा गया है। हालांकि, खैबर-पख्तूनख्वा के ही मोहमंद बांध

पर चीनी इंजीनियरों ने काम जारी रखा है।

उल्लेखनीय है कि

मंगलवार को खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के शांगला जिले के बिशम इलाके में दासू

जलविद्युत परियोजना में काम करने वालों को लेकर जा रही बस में विस्फोटकों

से भरे एक वाहन ने टक्कर मार दी थी। इसमें पांच चीनी नागरिकों समेत छह

लोगों की मौत हो गई थी।

इधर, पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने

कहा है कि चीनी नागरिकों की मौत की जांच के लिए चीनी जांचकर्ता पहुंच गए

हैं। वहीं, चीन के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वु क्यान ने कहा

है कि क्षेत्र में स्थायित्व और शांति की कामना के साथ चीन आतंकवाद से

लड़ने में पाकिस्तान की मदद कर सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें