मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:55 · नई दिल्ली संस्करण

स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में चीन की बड़ी उपलब्धि, पहला फ्लोटिंग विंड पावर प्लेटफॉर्म शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में चीन की बड़ी उपलब्धि, पहला फ्लोटिंग विंड पावर प्लेटफॉर्म शुरू

बीजिंग। चाइना नेशनल ऑफशोर ऑयल कॉर्पोरेशन (सीएनओओसी) ने गुरुवार को घोषणा की कि चीन द्वारा पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से डिजाइन और विकसित 16 मेगावाट क्षमता वाला पहला टेंशन लेग प्लेटफॉर्म आधारित गहरे समुद्र का फ्लोटिंग विंड पावर प्लेटफॉर्म सफलतापूर्वक लुफंग तेल क्षेत्र के बिजली ग्रिड से जुड़ गया है।

इसके साथ ही इसने हरित बिजली की आपूर्ति भी शुरू कर दी है। यह प्लेटफॉर्म 17 श्रेणी के शक्तिशाली तूफानों का सामना करने में सक्षम है। इसके परिचालन के साथ ही चीन की गहरे समुद्र में फ्लोटिंग विंड पावर तकनीक वैश्विक अग्रणी स्तर पर पहुंच गई है और ऑफशोर पवन ऊर्जा के विकास के लिए नए रास्ते खुले हैं।

यह प्लेटफॉर्म दक्षिण चीन के पर्ल रिवर माउथ बेसिन में 136 मीटर गहरे समुद्र और तट से 136 किलोमीटर दूर स्थापित किया गया है। इसकी कुल ऊंचाई लगभग 110 मंजिला इमारत के बराबर है, जबकि इसका कुल वजन करीब 7,800 टन है। इसके रोटर का घूर्णन क्षेत्र लगभग साढ़े सात मानक फुटबॉल मैदानों के बराबर है।

समुद्र के भीतर बिछाई गई केबलों के जरिए इसे लुफंग तेल क्षेत्र के बिजली ग्रिड से जोड़ा गया है। इसके संचालन से हर साल लगभग 5 करोड़ 40 लाख किलोवाट घंटे हरित बिजली का उत्पादन होने की उम्मीद है।

चीन के गहरे समुद्री क्षेत्रों में पवन ऊर्जा की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें भविष्य में ऑफशोर पवन ऊर्जा उत्पादन का प्रमुख स्रोत माना जा रहा है।

इसी को ध्यान में रखते हुए टेंशन लेग फ्लोटिंग विंड पावर प्लेटफॉर्म विकसित किया गया है, जिसे खास तौर पर गहरे समुद्र में उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है। यह तकनीक काफी जटिल मानी जाती है।

पारंपरिक सेमी सबमर्सिबल प्लेटफॉर्म की तुलना में टेंशन लेग प्लेटफॉर्म अधिक स्थिर है, इसमें प्रति मेगावाट कम स्टील की जरूरत होती है और यह समुद्र में कम जगह घेरता है।

इससे ऑफशोर पवन ऊर्जा परियोजनाओं और समुद्र के अन्य उपयोगों के बीच टकराव कम होता है तथा समुद्री क्षेत्र का अधिक प्रभावी उपयोग संभव हो पाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें