मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:56 · नई दिल्ली संस्करण

दुनियाभर में छाया #चाइनामैक्सिंग, सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ी लोकप्रियता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दुनियाभर में छाया #चाइनामैक्सिंग, सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ी लोकप्रियता

बीजिंग। वर्ष 2026 के शुरू से चाइनामैक्सिंग दुनिया भर में तेजी से फैल रहा है। बस कुछ ही महीनों में संबंधित हैशटैग्स का पेज व्यूज 4 अरब से ज्यादा हो गया है।

बताया जाता है कि चाइनामैक्सिंग का मतलब चीनी जीवनशैली का बेहतरीन अनुभव है, जैसा कि गर्म पानी पीना, ताईची का अभ्यास करना, पैरों को भिगोना, चीनी ड्रामा देखना और चीन का दौरा करना। इससे गहन रूप से चीनी लोगों के दैनिक जीवन का अनुभव किया जा सकता है।

इस साल गर्मियों में चाइना कूल और चाइनामैक्सिंग विदेशी सोशल मीडिया पर गर्म शब्द बन रहा है। चीनी पर्यटन अनुसंधान संस्थान के सर्वेक्षण के अनुसार 60 प्रतिशत से अधिक विदेशी यात्रियों का चीन में घूमने का लक्ष्य चीनी संस्कृति का अनुभव करना है। विदेशी पर्यटकों ने चीन के लगभग 500 शहरों का दौरा किया है।

राष्ट्रीय आव्रजन प्रशासन के ताजा आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 की पहली छमाही में विदेशी लोगों ने 2 करोड़ 29 लाख 10 हजार से अधिक बार चीन का दौरा किया, जो पिछले साल की इसी अवधि से 20.4 प्रतिशत अधिक है।

इनमें 1 करोड़ 78 लाख 15 हजार बार वीजा मुक्त प्रवेश हुआ, जिसका अनुपात चीन आने वाले विदेशी पर्यटकों का 77.7 प्रतिशत है।

ब्रिटिश अखबार 'द गार्जियन' ने कहा कि चीन एक संकेत दे रहा है कि 'यहां आइए और खुद चीन को परखिए।' चाइना ट्रैवल और चाइना कूल से चाइनामैक्सिंग तक अधिक से अधिक विदेशी लोग खुद चीन आकर अनुभव करना पसंद करते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें