मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

सबसे बड़ी बेटी 22 साल की, सबसे छोटा 2 साल का, 13 बच्चों के पिता की कहानी सुनकर रो देंगे आप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सबसे बड़ी बेटी 22 साल की, सबसे छोटा 2 साल का, 13 बच्चों के पिता की कहानी सुनकर रो देंगे आप

जब पूरी दुनिया में लोग 1 या 2 बच्चों के बाद परिवार नियोजन की सोचते हैं, चीन में एक परिवार ऐसा भी है जिसने 13 बच्चों के साथ अपनी अलग ही दुनिया बसा ली है। सोशल मीडिया पर इन दिनों इस परिवार की कहानी जमकर वायरल हो रही है और लोग हैरान हैं कि कोई कपल इतने बड़े परिवार को कैसे संभालता है। यह परिवार चीन के गुआंग्शी प्रांत के किनझोउ इलाके के एक गांव में रहता है। परिवार के मुखिया की उम्र 49 साल है और उनकी पत्नी 42 साल की हैं। दोनों ने शादी के बाद पिछले 22 साल में 13 बच्चों को जन्म दिया है। इन 13 बच्चों में 8 बेटे और 5 बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी 22 साल की हो चुकी है और उसकी शादी भी हो गई है, जबकि सबसे छोटा बच्चा अभी सिर्फ 2 साल का है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब इस कपल से पूछा गया कि इतने बच्चे क्यों? तो पिता का जवाब सुनकर लोग भावुक हो गए। पिता ने कहा, "जब बच्चे मुझे पापा कहकर बुलाते हैं तो दिल को सुकून मिलता है। घर में अगर बच्चों की आवाज, हंसी और शोर नहीं होगा तो अकेलापन हमें खा जाएगा।" उनके लिए बड़ा परिवार सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, बल्कि अकेलेपन को दूर रखने का जरिया है। गांव में रहने के कारण घर में रौनक बनी रहती है, बच्चे एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं और घर कभी खाली नहीं लगता। इस परिवार के इतने बच्चे पैदा करने के पीछे एक और वजह भी बताई जा रही है। दंपति का मानना है कि गांव में परिवार जितना बड़ा होगा, उतना ही ज्यादा सुरक्षित रहेगा। अगर परिवार में ज्यादा लोग होंगे तो मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ मिलेगा और गांव में कोई भी उन्हें आसानी से परेशान नहीं कर पाएगा।

यह कहानी ऐसे समय में सामने आई है जब चीन खुद घटती जन्म दर से परेशान है। चीन में सरकार लोगों को ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए कई तरह की योजनाएं और इंसेंटिव दे रही है, क्योंकि वहां बुजुर्गों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सोशल मीडिया पर इस परिवार को लेकर दो तरह की राय है। कुछ लोग इस कपल की हिम्मत और पारिवारिक प्रेम की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि 13 बच्चों की परवरिश, पढ़ाई-लिखाई और भविष्य की जरूरतों को पूरा करना कितना मुश्किल होगा। लेकिन 13 बच्चों के पिता के लिए इसका हिसाब सीधा है - पैसा कम-ज्यादा हो सकता है, लेकिन घर में बच्चों की किलकारियां ही असली दौलत हैं। उनके लिए यही खुशी है कि शाम को जब वे काम से लौटते हैं तो 12 बच्चे एक साथ दरवाजे पर "पापा आ गए" कहकर दौड़ते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें