मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

छठ घाट की सफाई के दौरान डुबने से सात वर्षीय बच्चे की हुई मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छठ घाट की सफाई के दौरान डुबने से सात वर्षीय बच्चे की हुई मौत

पूर्वी चंपारण। जिले के चिरैया थाना क्षेत्र के परेवा गांव स्थित पोखर मे डूबने से एक सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी बाला साह के पुत्र अंश कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया गया कि बुधवार को अंश कुछ बच्चों के साथ छठ घाट के किनारे बने सिरसौप्ता की सफाई हेतु पोखर से पानी लाने गया था। इसी बीच उसका पांव फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। घटना के कुछ देर बाद वहां मौजूद बच्चों को जब अंश दिखाई नहीं दिया तो उनलोगों को आशंका हुई कि वह पानी में डूब गया है। तब जाकर बच्चों ने शोर मचा कर ग्रामीणों को बुलाया। काफी देर ढूंढने के बाद लोगों ने शव को पानी से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची शिकारगंज थाना पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है। बताया गया कि अंश दो भाईयों में सबसे बड़ा था। चार दिवसीय छठ महापर्व को लेकर मां अनिता देवी खरना पूजा की तैयारी में जुटी थी। इसी बीच अंश अपने कुछ दोस्तों के साथ छठ घाट की सफाई देखने चला गया था, परिणामस्वरूप इस प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हो गई। मां, पिता, दादा कुलदीप साह सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें