मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

पितृपक्ष मेले की तैयारियों का निरीक्षण करने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे गया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पितृपक्ष मेले की तैयारियों का निरीक्षण करने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे गया

पटना। विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला की तैयारियाें का निरीक्षण करने बुधवार काे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया जी पहुंचे।गया जी पहुंचते ही सबसे पहले सीएम ने भगवान विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद सीएम नीतीश सीधे देवघाट पहुंचे, जहां उन्होंने पितृपक्ष मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया। इसके बाद वे समाहरणालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।मोक्ष की नगरी गया जी में 6 सितंबर से 21 सितंबर तक आयोजित होने वाले राजकीय पितृपक्ष मेला के लिए इस समय युद्धस्तर पर तैयारी चल रही है।पेयजल, आवासन, सफाई और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।इस बार भी देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।गया जी का पितृपक्ष मेला न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा है, बल्कि यह बिहार की सांस्कृतिक पहचान और आध्यात्मिक धरोहर का भी प्रतीक माना जाता है।मोक्ष की नगरी गया एक बार फिर आस्था और परंपरा का केंद्र बनने जा रही है।सीएम ने भगवान विष्णु के गर्भगृह में विशेष पूजा अर्चना कर बिहार की उन्नति की कामना की। इसके बाद वे देवघाट स्थित पितृपक्ष मेला परिसर का निरीक्षण करने पहुंचे। शाम को समाहरणालय में अधिकारियों संग समीक्षा बैठक कर मेले की तैयारियों पर फीडबैक लेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें