मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के तहत 21 लाख महिलाओं के खाते में भेजे गये 10-10 हजार रुपये

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के तहत 21 लाख महिलाओं के खाते में भेजे गये 10-10 हजार रुपये

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1, अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' से 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' की 21 लाख लाभुक महिलाओं के खाते में 10 हजार रूपये प्रति लाभुक की दर से 2100 करोड़ रुपये की राशि का हस्तांतरित किया।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' का मुख्य लक्ष्य राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना है। इसके तहत आर्थिक सहायता के रूप में 10000 (दस हजार रुपयेे) की प्रारंभिक राशि दी जाएगी। महिलाओं द्वारा रोजगार शुरू करने के बाद आकलन कर 2 लाख तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जाएगी।उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि इस योजना के क्रियान्वयन से न सिर्फ महिलाओं की स्थिति और ज्यादा मजबूत होगी, बल्कि राज्य के अंदर ही उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी। स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भरता पर केंद्रित इस योजना के माध्यम से राज्य एवं देश के आर्थिक विकास को बल मिलेगा।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' का शुभारंभ 26 सितम्बर 2025 को किया था। उस दिन इस योजना के अंतर्गत राज्य की 75 लाख महिला लाभुकों को 10-10 हजार रुपये प्रति लाभुक की दर से 7500 करोड़ की राशि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से हस्तांतरित की गयी थी। उसके बाद 03 अक्टूबर को मुख्यमंत्री द्वारा 25 लाख महिला लाभुकों को 10 हजार रुपये प्रति लाभुक की दर से 2500 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से दी गई थी।मुख्यमंत्री द्वारा आज के कार्यक्रम के दौरान 21 लाख महिला लाभुकों को 10 हजार रूपये प्रति लाभुक की दर से 2100 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की गयी। अब तक कुल 1 करोड़ 21 लाख लाभुक महिलाओं के खाते में 10 हजार करोड़ रूपये की राशि अंतरित की गयी है।इस अवसर पर 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' पर आधारित एक लघु फिल्म की प्रस्तुति की गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें