मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने केंद्र के फैसले का किया स्वागत, कहा-जनता को मिलेगा आर्थिक संबल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री ने केंद्र के फैसले का किया स्वागत, कहा-जनता को मिलेगा आर्थिक संबल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पेट्रोल-डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कमी के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के इस दौर में नरेंद्र मोदी का नेतृत्व देश के लिए सुरक्षा कवच साबित हो रहा है।मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा कि पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क को ₹13 से घटाकर ₹3 प्रति लीटर और डीजल पर ₹10 से घटाकर शून्य करने का निर्णय बेहद सराहनीय है। इस फैसले से देश के लाखों परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी।उन्होंने कहा कि यह कदम आमजन को वैश्विक बाजार के उतार-चढ़ाव से होने वाली अनिश्चितताओं से भी काफी हद तक राहत प्रदान करेगा।मुख्यमंत्री शर्मा ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अफवाहों से दूर रहें और एकजुट होकर राज्य व देश की प्रगति में अपना योगदान दें।राजनीतिक और आर्थिक विश्लेषकों के अनुसार, केंद्र सरकार के इस फैसले का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा और महंगाई के दबाव को कम करने में मदद मिल सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें