मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना होगाः विष्णुदेव साय

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

परपोड़ी/साजा, । हमारी सरकार ने मात्र 3 महीने में मोदी की गारंटी के

सभी प्रमुख वादों को प्राथमिकता से पूरा किया। गारंटी में जो बचे हुए, जैसे

500 रुपये में गैस सिलेंडर, भूमिहीन मजदूरों को सालाना दस हजार रुपये देने

के वादे को भी लोकसभा चुनाव के बाद सांय-सांय पूरा करेंगे। इसलिए लोकसभा

चुनाव में भी भाजपा को जिताएं। मंगलवार को बेमेतरा के परपोड़ी, साजा में

आयोजित विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ये बात कही।

साय

ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में आप सभी ने भारी मतों से विजय बघेल को

जीत दिलाई थी। इस बार जीत का अंतर दुगुना होना चाहिए, आप सभी से यह मांग

करने आया हूं। उन्होंने कहा कि आप सभी ने विधानसभा चुनाव में ईश्वर साहू को

जिताया, जिसके लिए भी आप सभी का आभार।

मुख्यमंत्री ने कहा

कि भारत को पुनः विश्वगुरु बनाना है, सोने की चिड़िया बनाना है। इसके लिए

हमें तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना होगा। इसके लिए प्रदेश की

पूरी 11 की 11 सीटें जिताकर मोदी जी को देना होगा, ये आशीर्वाद मैं आप सभी

से मांगने आया हूं।

साय ने कहा कि कांग्रेस ने कोयला,

शराब, रेत, जमीन सबमें भ्रष्टाचार किया। दुर्भाग्य की बात है कि प्रदेश के

पूर्व मुख्यमंत्री के ऊपर महादेव सट्टा एप को निरन्तर चलाने के लिए 508

करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप लगा।उन पर एफआईआर हुआ. कांग्रेस की

सरकार ने 18 लाख गरीबों के आवास का पैसा खा दिया।गरीबों का मकान अधूरा का

अधूरा रह गया। किश्त रुकने से 5 साल तक उनका मकान नहीं बन पाया लेकिन हमने

सरकार में आते ही वादे के अनुरूप 18 लाख पीएम आवास के लिए राशि जारी कर दी

है। उन्होंने जनता से महतारी वंदन योजना की अगली किश्त 3 अप्रैल को जारी

करने की बड़ी बात कही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें