मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने आईआईटी का किया परिभ्रमण, नवनिर्मित भवनों का लिया जायजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुख्यमंत्री ने आईआईटी का किया परिभ्रमण, नवनिर्मित भवनों का लिया जायजा

- पीएम मोदी वर्चुअल माध्यम से आज नवनिर्मित भवनों का करेंगे लोकार्पण

पटना :मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आईआईटी बिहटा का परिभ्रमण कर नवनिर्मित भवनों का जायजा लिया। आईआईटी बिहटा पटना के प्रबंधन द्वारा प्रजेंटेशन के माध्यम से दूसरे फेज के तहत नवनिर्मित रेशिडेंसियल जोन, एकेडमिक जोन, स्पॉर्टस जोन, हॉस्टल जोन आदि के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी गई। 20 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से बिहटा स्थित आईआईटी के परिसर में नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण किया जाएगा। फेज 2 के तहत लोकार्पित होने वाले नवनिर्मित 24 भवनों का निर्माण 1 लाख 7 हजार 761 वर्ग फीट में कराया गया है जिसकी कुल लागत 426 करोड़ रुपये है। कल लोकार्पित होने वाले नवनिर्मित भवनों में शैक्षणिक भवन, गर्ल्स हॉस्टल, ब्वॉयज हॉस्टल, सेंट्रल लाइब्रेरी, ऑडीटोरियम, सेंट्रल लेक्चर हॉल, स्टूडेंट एक्टीविटीज सेंटर, सीनियर प्राध्यापक, फैकल्टी मेम्बर्स के आवासन सहित अन्य भवन शामिल है। आईआईटी पटना के चेयरमैन डॉक्टर आनंद देश पांडे ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र भेंटकर उनका अभिनंदन किया।मुख्यमंत्री ने वर्ष 2007 में भारत सरकार के तत्कालीन मानव संसाधन मंत्री से मिलकर पटना में आईआईटी के स्थापना के लिए विशेष आग्रह किया था, जिसे स्वीकार करते हुए अगले ही वर्ष 2008 में आईआईटी की स्थापना कर दी गई। प्रारंभ में इसके संचालन के लिए पाटलीपुत्र पॉलिटेकनिक संस्थान परिसर में आवश्यक व्यवस्था की गई थी। इसके स्थायी परिसर के लिए बिहार सरकार द्वारा बिहटा में 500 एकड़ भूमि निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। मूलभूत शैक्षणिक एवं प्रशासनिक भवनों का निर्माण होने पर वर्ष 2012 में यह संस्थान बिहटा के स्थायी परिसर में स्थानांतरित हो गया। आईआईटी पटना के परिसर में दूसरे फेज के तहत अन्य नवनिर्मित भवनों का आज प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पण किया जाएगा ताकि अधिक बेहतर ढंग से इसका संचालन हो सके।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह सहित आईआईटी पटना के प्रध्यापकगण, अधिशासी परिषद के सदस्यगण एवं अन्य वरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें