मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र में मुख्यमंत्री करेंगे एक पेड़ गौमाता के नाम अभियान का शुभारम्भ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर

,। हरे कृष्ण मूवमेंट जयपुर की ओर से संचालित श्री

कृष्ण-बलराम गौ सेवा ट्रस्ट हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र में 18 हजार से

ज्यादा गौवंश की सेवा की जा रही है। वर्ष 2016 से गौ सेवा के क्षेत्र में

ट्रस्ट का बहुत बड़ा योगदान रहा है,समाज की सेवा करने और पर्यावरण को

सुरक्षित करने करने के लिए केंद्र में शनिवार को को एक विशाल वृक्षारोपण

कार्यक्रम एक पेड़ गौमाता के नाम’ का आयोजन राजस्थान सरकार के गोपालन विभाग

के सयुंक्त तत्वावधान में कर रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने कर

कमलों से हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र में पांच हजार से ज्यादा वृक्षों का

रोपण करेंगे। इस विशाल कार्यक्रम का शुभारम्भ शनिवार सुबह दस बजे होगा।

वृक्षारोपण के बाद मुख्यमंत्री गौ माता को चारा खिलाएंगे। कार्यक्रम में

आमंत्रित अतिथि भी गौ माता के नाम से पौधरोपण करेंगे,साथ ही उन्हें चारा

खिलाकर पुण्य प्राप्त करेंगे। इस कार्यक्रम में जयपुर के कई स्कूलों के

बच्चे भी शामिल होंगे और गौ माता का आशीर्वाद लेंगे।

हिंगोनिया गौ

पुनर्वास केंद्र जयपुर नगर निगम की सहायता से पशु कल्याण और सेवा के लिए

निरंतर प्रयासरत है। यह केंद्र परित्यत, बीमार गायों के लिए बेहतर पोषण और

वातावरण प्रदान करके न केवल उनकी पीड़ा कम करता है बल्कि समाज के भीतर पशु

कल्याण और उनकी विनम्र सेवा के महत्व को भी बढ़ावा देता है। हिंगोनिया गौ

पुनर्वास केंद्र गौवंश और समाज कल्याण के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी के प्रति

वर्षाे से कटिबद्ध है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें