रायपुर : मुख्यमंत्री साय से आज 16वें वित्त आयोग के दल ने की मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज गुरुवार काे महानदी
भवन मंत्रालय में 16वें वित्त आयोग के चेयरमैन डॉ. अरविंद पनगढ़िया के
नेतृत्व में वित्त आयोग के दल ने की मुलाकात की। इस दाैरान मुख्यमंत्री साय
ने छत्तीसगढ़ आगमन पर खुशी जताते हुए चेयरमैन और सदस्यों का किया
स्वागत
किया। मुख्यमंत्री साय से सदस्यों का परिचय भी हुआ। मुख्यमंत्री ने आयाेग
के सदस्याें के साथ छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस
मौके पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी मौजूद रहे।
वहीं वित्त आयोग का दल नवा रायपुर और जगदलपुर का भी भ्रमण करेंगे।





