मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री साय आज बस्तर एवं राजनांदगांव जिले के दौरे पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री साय आज बस्तर एवं राजनांदगांव जिले के दौरे पर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज (मंगलवार ) बस्तर एवं राजनांदगांव जिले के दौरे पर रहेंगे जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री आज सुबह 10.20 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर सुबह 11.30 बजे मां दंतेश्वरी विमानतल जगदलपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री 11.40 बजे जगदलपुर में दसराहा पसरा परिसर का लोकार्पण करेंगे। श्री साय 11.55 बजे दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन एवं पूजा अर्चना में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री 12.20 बजे सिरहासार भवन जगदलपुर में मुरिया दरबार कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1.40 बजे रोटरी भवन में आयोजित बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2.35 बजे बस्तर क्लब में मांझी चालकियों के साथ भोजन करेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.10 बजे जगदलपुर से रवाना होकर शाम 4.10 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे। जहां वे पुलिस लाईन में उत्कृष्ठ खिलाड़ियों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री का शाम 7.15 बजे से 8.15 तक का समय स्पीकर हाउस में आरक्षित रहेगा। श्री साय रात 8.30 बजे से 10 बजे तक म्युनिसिपल स्कूल मैदान में आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल होंगे। तत्पश्चात रात्रि 10 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर रात्रि 11.30 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर लौटेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें