मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:13 · नई दिल्ली संस्करण

विधानसभा में मुख्यमंत्री को जन्मदिन पर मिली बधाई भाई वीरेन्द्र ने दी सलाह कहा- आप गलत लोगों की संगत में न रहें

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना।बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज अंतिम दिन है। अंतिम दिन सदन की कार्यवाही शुरू हुई प्रश्नकाल जैसे ही शुरू हुआ स्पीकर नंदकिशोर यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी। वहीं राजद की तरफ से भी सीएम नीतीश को जन्मदिन पर बधाई दी गई। राजद विधायक भाई वीरेन्द्र ने उन्हें सलाह भी दिया और कहा कि आप गलत लोगों की संगत में न रहें। प्रश्नकाल के दौरान दरभंगा से भाजपा विधायक संजय सरावगी ने सवाल उठाया कहा कि तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने आनन-फानन में डीएमसीएच में मदर केयर यूनिट के उद्घाटन का बोर्ड लगा दिया लेकिन उसकी अभी तक शुरूआत ही नहीं हुई है। आखिर इतनी जल्दीबाजी क्यों दिखाई गई। भाजपा विधायक ने सदन में पूछा कि डीएमसीएच में सर्जिकल वार्ड से 1500 फीट से अधिक दूरी पर सर्जरी होती है। डीएमसीएच का सर्जिकल वार्ड और मदर केयर वार्ड कब से शुरू हो जाएगा। यह पूछना चाहता हूं।इस पर स्वास्थ्य मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि डीएमसीएच में समुचित व्यवस्था शुरू हो जाए, इसके लिए एक वरीय पदाधिकारी को वहां भिजवाकर दिखवा लेता हूं,ताकि व्यवस्था में सुधार हो सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें