मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:54 · नई दिल्ली संस्करण

जदयू कार्यालय में धूमधाम से मना मुख्यमंत्री नीतीश का 73वां जन्मदिन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। जनता दल (यू) प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का 73वां जन्मदिन शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की उपस्थिति में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 73 पाॅन्ड का केक काटा एवं नीतीश कुमार के निरोग एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

इस दौरान पार्टी कार्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी तादाद में आम लोगों को विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं एवं मुफ्त दवाईयां दी गईं। साथ ही 51 महिलाओं को अंगवस्त्र एवं मीडिया कर्मियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। दरोगा राय पथ, पटना स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन को लेकर पूजा-अर्चना की।

इस खास मौके पर जद(यू) के राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य डाॅ. राहुल परमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजनीतिक जीवन एवं समाज सुधार की दिशा में उनके द्वारा किए गए अनूठे कार्यों पर लिखित ‘बिहार के राजा राम’ पुस्तक का विमोचन प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने किया। साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का भी जन्मदिन मनाया गया।

इस मौके पर सांसद आलोक कुमार सुमन, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अशोक चैधरी, विधान परिषद के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पूर्व मंत्री जयंत राज,विधान पार्षद ललन सर्राफ सहित पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें