मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 20 से 25 मिनट तक बातचीत हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों नेताओं के बीच बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीतियों को लेकर चर्चा हुई।

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तमाम राजनीतिक दल अब चुनावी समर में उतरने से पहले की अंतिम तैयारी में जुटे हैं। इस कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री बुधवार रात पटना पहुंचे हैं। पटना पहुंचने के बाद देर रात उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक लंबी चर्चा की। इसके बाद गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनसे मुलाकात की।

सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भाजपा के नेताओं के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा की थी।

बैठक में मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। अमित शाह ने हर स्तर पर चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा।

अपने बिहार दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री गुरुवार को ही डेहरी ऑनसोन और बेगूसराय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और चुनाव की रणनीतियों को लेकर चर्चा करेंगे। दोनों बैठकों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों के साथ-साथ संगठन और स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

इसके अलावा, संबंधित जिलों के प्रभारी भी भाग लेंगे।

बताया जा रहा है कि अलग-अलग होने वाली इन बैठकों में चुनावी रणनीति पर मंथन होगा, चुनावी तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। सूत्रों का मानना है कि इस बैठक में बूथ सशक्तिकरण को लेकर मुख्य फोकस किया जाएगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे और उत्साह बढ़ाने का भी काम करेंगे। चुनाव के लिहाज से गृह मंत्री अमित शाह के इस बिहार दौरे को काफी अहम माना जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें