मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

सीएम नीतीश ने पीएमसीएच पुनर्विकास निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण, जल्द पूर्ण करने का दिया निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सीएम नीतीश ने पीएमसीएच पुनर्विकास निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण, जल्द पूर्ण करने का दिया निर्देश

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना मेडिकल कॉलेज (पीएमसीएच) के पुनर्विकास निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित आपातकालीन भवन (फेज-1) के प्रथम तल पर रेडियोलॉजी विभाग में उपलब्ध कराई गई स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य विकास कार्यों का जायजा लिया। बताया गया कि रेडियोलॉजी विभाग में विश्वस्तरीय सीटी स्कैन, एमआरआई मशीनों के अलावा हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

नवनिर्मित आपातकालीन भवन के 5वें फ्लोर पर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने शिशु विभाग में उपलब्ध कराई गई स्वास्थ्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल प्रांगण में चल रहे पुनर्विकास और निर्माणाधीन कार्यों का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने इस क्रम में अधिकारियों से पटना मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के पुनर्विकास और निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को विशेष रूप से ध्यान में रखने का निर्देश देते हुए कहा कि यहां चिकित्सा सुविधाओं को आधुनिक बनाने के साथ ही यहां चिकित्सकों के आवास की सुविधा भी सुनिश्चित कराई जाए। यहां आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, उन्हें अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा और समय पर इलाज मिल सके, इसका विशेष रूप से ध्यान रखें।

उन्होंने कहा, "यह जरूरी है कि यहां आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो और उन्हें अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा, "पीएमसीएच में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के लिए भी आवास की व्यवस्था की जाएगी। पीएमसीएच 5462 बेड की क्षमता के रूप में विस्तारित किया जा रहा है।

यहां अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं की सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएंगी।"

सीएम नीतीश कुमार ने जेपी गंगा पथ पर विकसित किए जा रहे पार्क और सौंदर्यकरण कार्य का भी जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह और मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि भी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें