मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीविका के स्टालों का निरीक्षण कर आर्थिक सहायता का वितरण किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सहरसा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहरसा दौरे के दौरान जीविका द्वारा तीन प्रमुख योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को दिवारी स्थान में जीविका स्टालों का निरीक्षण किया और वहां उपस्थित जीविका दीदी रीता देवी ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।मुख्यमंत्री ने सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत जीविका दीदियों के लिए ₹1,12,57,000/- (एक करोड़ बारह लाख सत्तावन हजार मात्र) की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके बाद, ₹62,43,00,000/- (बासठ करोड़ तैतालीस लाख मात्र) की राशि बैंकों द्वारा समर्थित स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जीविका दीदियों को दी गई। साथ ही, पशुपालकों को ₹5,87,03,627/- (पांच करोड़ सत्तासी लाख तीन हजार छह सौ सत्ताईस मात्र) की सहायता भी मुख्यमंत्री द्वारा सौंपी गई।इस अवसर पर तीन प्रमुख योजनाओं के स्टाल लगाए गए। पहला स्टाल सतत जीविकोपार्जन योजना का था, दूसरा स्टाल कौशकी महिला मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा और तीसरा स्टाल सहरसा जीविका वुमेन प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत किया गया।मुख्यमंत्री के इस दौरे ने जिले में चल रही जीविका योजनाओं और दीदियों के सशक्तिकरण के प्रयासों को और मजबूती दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें