मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

नीतीश कुमार शनिवार को जाएंगे दिल्ली, प्रधानमंत्री सहित केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नीतीश कुमार शनिवार को जाएंगे दिल्ली, प्रधानमंत्री सहित केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 24 मई को दिल्ली जाएंगे। वहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित केंद्रीय मंत्रियों से होगी। यह मुलाकात ऐसे समय में होने जा रही है जब इसी महीने के अंत में मोदी बिहार के दो दिवसीय दौरे पर आने वाले हैं।दरअसल, 25 मई को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की एक बड़ी बैठक होगी। इसमें राजग शासित मुख्यमंत्रियों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। केंद्र की राजग सरकार द्वारा जो काम किया जा रहा है उसे लेकर मुख्यमंत्रियों से फीडबैक लिया जाएगा और उसकी समीक्षा होगी। उसी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को दिल्ली जाएंगे और रविवार को प्रधानमंत्री मोदी के साथ समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे।दिल्ली में 25 मई को 21 एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक होगी, इसमें सुशासन, नक्सलवाद के विरुद्ध कार्रवाई, जातीय जनगणना, ऑपरेशन सिंदूर और बिहार के लिए चुनावी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।उल्लेखनीय है कि इससे पहले नीतीश कुमार 16 फरवरी को दिल्ली के दो दिवसीय दौरे पर गए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें